रुडकी, जून 23 -- झबरेड़ा। इकबालपुर-मंगलौर मार्ग पर देवपुर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से सोमवार को साइकिल सवार की मौत हो गई थी। देर शाम मृतक की पहचान शीशराम पुत्र हरदेवा निवासी नगला कुबड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं ट्रैक्टर चालक भी देवपुर का निवासी बताया गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...