मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- सड़क हादसे में बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से जान गंवाने वाले युवक के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बोवदवाला निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 मार्च की शाम करीब 7 बजे उसका भाई सुमित कुमार, जो राजमिस्त्री का कार्य करता था, काम खत्म कर पैदल अपने घर लौट रहा था। उसके साथ गांव का ही हरिओम भी मौजूद था। बताया गया कि जैसे ही दोनों गांव के पास सड़क के किनारे कच्चे रास्ते पर पहुंचे, तभी ढकिया की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक सुमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ चल रहे हरिओम बाल-बाल बच गया। घटना के समय अरुण कुमार मुजफ्फरनगर में काम कर रहा था। हादसे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.