संभल, अप्रैल 21 -- चन्दौसी-बहजोई मार्ग पर गांव आटा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में जहां बाइक सवार और कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं जिंदा जले कार चालक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस के लिए यह मामला अब रहस्य बनता जा रहा है, क्योंकि शुरुआती जांच में सामने आई जानकारी भी भ्रामक निकली। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में बाइक सवार अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक आग में जिंदा जल गया। यह भी पढ़ें- हादसे के बाद कार में लगी आग में चालक जिंदा जला, बाइक सवार की मौत कार में सवार तीन युवकों को ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद पुलिस ने कार मालिक आस मोहम्मद और उसके भाई जावेद से पूछताछ की...