संभल, जून 1 -- जनगणना ड्यूटी कर लौट रहे शिक्षक की बाइक के आगे मनोटा गांव के पास अचानक कुत्ता आ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और बाइक सवार शिक्षक घायल हो गए। राहगीरों ने शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया। बुलंदशहर जिले में शेखपुर गडवा गांव निवासी अमित कुमार संभल ब्लाक के खानपुर बंद गांव के पास कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक हैं। शनिवार को वह जनगणना ड्यूटी करने के बाद वापस लौट रहे थे। मनोटा गांव के पास बाइक के आगे अचानक कुत्ता आ गया। जिससे बाइि अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और शिक्षक घायल हो गए। उनके हाथ व दोनों पैरों में चोट लग गई। राहगीरों ने शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया। घायल शिक्षक ने बताया कि जनगणना ड्यूटी कर लौटते समय हादसा हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...