मधेपुरा, अप्रैल 17 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददातासुपौल जिला के निर्मली थाना क्षेत्र में गुरुवार को तड़के हुई सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए मधेपुरा जिले के आधा दर्जन लोग खतरे से बाहर है। प्राथमिक इलाज के बाद जख्मी हुए जिले के करीब आधा दर्जन लोग गुरुवार शाम तक अपपने घर वापस लौट गए। घायलों के सुरक्षित घर पहुंचने से परिजनों ने राहत की सांस ली है। मालूम हो कि पटना से उदाकिशुनगंज लौट रही बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दिया। दुर्घटना में बस के एनएच-27 किनारे हरियाही स्थित सब-वे के पास पलटने से उसमें सवार मधेपुरा जिले के शंकरपुर, ग्वालपाड़ा, उदाकिशुनगंज और आलमनगर के आधा दर्जन से आधिक यात्री जख्मी हो गए। यह भी पढ़ें- सुपौल: ट्रक की टक्कर से पलटी बस, दो दर्जन घायल, आठ गंभीर दुर्घटना में जख्मी हुए शंकरपुर के तरहा निवासी अनिल मंडल ने कहा कि वह...