मिर्जापुर, अप्रैल 3 -- ड्रमंडगंज। सड़क हादसे में जख्मी महिला की प्रयागराज में उपचार के दौरान गुरुवार रात मौत हो गई। बीस दिन पूर्व बाइक के धक्के से जख्मी हो गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। क्षेत्र के दुर्जनीपुर गांव निवासी 46 वर्षीय कुसुमलता 13 मार्च को घर से पूजा करने के लिए मंदिर जा रही थीं। बेटे अम्वेश कुमार वैश्य ने बताया मां घर से कुछ दूर पहुंची थीं, उसी समय भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के भगवतीदासपुर निवासी भुआल सिंह ने लापरवाहीपूर्वक बाइक चलाते हुए मां को टक्कर मार दी जिससे मां के सिर में गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्रयागराज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 29 मार्च तक उपचार कराया। हालत में सुधार न होने पर प्रयागराज स्थित दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी गुरुवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.