हादसे में जख्मी मजदूर की गई जान
दरभंगा, मई 20 -- संजय लाला,दरभंगा। बिशनपुर थाना क्षेत्र के पोअरिया के पास चार दिनों पहले पिकअप की ठोकर से गंभीर रूप से घायल मोरो थाना क्षेत्र के कोलहंटा पटोरी गांव के रामटोल निवासी महेश राम के पुत्र परमजीत राम की इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गई। पटोरी चौड़ स्थित एक फार्म की भैंस गुम हो गई थी। उसे ढूंढने परमजीत दूसरे मजदूर सुरेंद्र राम के पुत्र विनोद राम (35) के साथ बाइक से निकले थे। इसी दौरान वाहन की ठोकर से विनोद की मौत मौके पर हो गई थी। सोमवार रात इलाज के क्रम में परमजीत ने भी दम तोड़ दिया। दोहरी मौत से पटोरी रामटोली में मातम का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.