सीतामढ़ी, फरवरी 8 -- पुपरी, एक संवाददाता। बाजितपुर गांव में सड़क किनारे रखें गए लकड़ी से टकराकर बाइक सवार व्यक्ति गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी की पहचान नानपुर के रायपुर निवासी सुरेश मंडल के पुत्र गुड्डू मंडल के रूप में की गई हैं। जख्मी बाइक सवार को इलाज के लिए पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक के द्वारा जख्मी का समुचित उपचार की गई। उसकी स्थिति गम्भीर देखकर चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार गुड्डू मंडल अपने ससुराल बाजितपुर शादी समारोह शामिल होने के लिए आए थे। शनिवार को गुड्डू पान खाने के लिए बाजितपुर चौक पर आए और लौटने के क्रम में बाइक का तेज रफ्तार होने से संतुलन बिगड़ गया। बाइक सड़क के किनारे हटकर रखें गए लकड़ी से जा टकराया। इस वजह से गुड्डू मंडल गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। घटना मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.