सीतामढ़ी, मार्च 20 -- बथनाहा। विगत 14 मार्च को सड़क दुघर्टना में घायल चौकीदार पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 10 बजे रात्रि को कमलदह से पैदल आने के क्रम में अज्ञात वाहन के ठोकर से बुरी तरह जख्मी हुए कमलेश पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। कमलेश की पहचान मझौलिया पंचायत के योगिवाना गांव के वार्ड एक निवासी व स्थानीय चौकीदार शत्रुघ्न पासवान के पुत्र के रुप में की गई है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद परिजनों ने कमलेश को सीतामढ़ी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति बिगड़ते देख मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक कमलेश अपने पीछे रोती बिलखती पत्नी श्वेता व तीन पुत्र युवराज 7 वर्ष, देवराज 5 वर्ष, अभिराज 3 वर्ष एवं वृद्ध माता-पिता को छोड़कर चला गया। मृतक कमलेश के पिता शत्रुघ्न पासवान ने बताया कि असमर्थता के का...