सीतामढ़ी, मार्च 13 -- बाजपट्टी। सड़क दुर्घटना में घायल आंगनबाड़ी सेविका रीना कुमारी की मौत बुधवार की रात इलाज के दौरान आईजीआईएमएस पटना में हो गई।मृतका भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रुदौली निवासी संजय कुमार मिश्र की पत्नी और आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 119 की सेविका थी।उनकी असामयिक मौत से सेविका,सहायिका सहित आईसीडीएस से जुड़े कर्मियों में शोक की लहर दौर गई है।सीडीपीओ सुचिता किरण, महिला पर्यवेक्षिका कुमारी दुर्गा, कुमारी मधुमिता, नूतन कुमारी, वसुंधरा कुमारी, ममता कुमारी आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें कर्त्तव्यपरायण,कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार सेविका बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.