भदोही, जनवरी 7 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के माधोसिंह फ्लाईओवर किनारे मंगलवार को डंफर चालक ने छात्र को धक्का मार दिया। उसके बाद एक ठेले को क्षतिग्रस्त कर दिया। आसपास के लोगों ने चालक एवं खलासी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना क्षेत्र के माधोसिंह निवासी 16 वर्षीय इरफान नामक छात्र अपने कुछ दोस्तों के साथ ब्रिज की ओर गया था। इस दौरान जीटी रोड दक्षिणी लेन से उत्तरी लेन पर जाने वाले डंफर चालक ने छात्र को धक्का मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसके साथियों ने वाहन का पीछा कर लिया। उसी दौरान उसने इश्तिकया नामक व्यक्ति के ठेले में जोरदार धक्का मार दिया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने आरोपित चालक एवं खलासी को पीछा करके पकड़ लिया। दोनों को थाने पर लाया गया। हुए नुकसान को लेकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया। बीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.