भदोही, फरवरी 26 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ऊंज थाना क्षेत्र के सूफी नगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की शाम को सड़क हादसे बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल भाई आकाश को रेफर कर दिया गया। मिश्री गड़ौरा निवासी रमाकांत के 18 वर्षीय बेटे आकाश अपनी 16 साल की बहन किरन को परीक्षा दिलाने के लिए छोटे लाल बिंद इंटर कालेज, भीटी प्रयागराज गए थे। परीक्षा देकर वापस लौटते समय बुधवार की शाम सूफीनगर के पास सड़क क्रास कर रहे व्यक्ति को बचाने के प्रयास में सामने से आ रहे बाइक से टकरा जाने से बाइक सहित गिर गए। जिससे दोनों भाई एवं बहन घायल हो गए। घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले आया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद आकाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.