मुंगेर, मई 18 -- सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी रेलवे ढाला समीप रविवार की सुबह करीब सात बजे एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय भूपेन यादव की मौत हो गई। कहरा प्रखंड के रहुआमणी निवासी मृतक प्राइवेट चालक शिवपुरी हटिया स्थित किराए के मकान रहता था। सुबह घर के सामने स्थित पटरी किनारे जाने के दौरान अचानक हादसे का शिकार हो गया और सहरसा से सुपौल जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गया । घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य हादसे में हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...