गाज़ियाबाद, फरवरी 26 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में बदमाशों ने हादसे में घायल हुए एक युवक की बाइक और मोबाइल चोरी कर लिया। होश आने पर पीड़ित को चोरी का पता लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। श्यामपार्क एक्सटेंशन निवासी सुनील रावत के अनुसार 21 फरवरी को वह अपनी बाइक पर सवार होकर लाजपत नगर से शालीमार गार्डन की तरफ जा रहे थे। रास्ते में बाइक बेकाबू होकर गिर गई। जिसके चलते उनके सिर और चेहरे पर गहरी चोट लगी और वह बेहोश हो गए। सुनील का कहना है कि जब उन्हें होश आया तो वह सड़क के किनारे पड़े हुए थे और उनकी बाइक और मोबाइल गायब थे। पीडि़त का कहना है कि सूचना पाकर उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आसपास बाइक काफी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में मुकदमा ...