गोंडा, मई 25 -- धानेपुर, संवाददाता। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सेवानिवृत्त शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मोतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बछईपुर के मजरा अचलपुर के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक प्रहलाद तिवारी सेवानिवृत्त होने के बाद करीब दो दशक से थाने के निकट विशंभरपुर रोड पर मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। शनिवार की शाम करीब सवा सात बजे वह घर के सामने बीआरसी के पास लगे वाटर कूलर से पानी लेकर सड़क पार कर घर की ओर आ रहे थे, तभी एक ई रिक्शा ने टक्कर मार दिया। यह भी पढ़ें- बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार तीन घायल जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सीएचसी मुजेहना ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए रेफर कर दिया। इसक...