कुशीनगर, मार्च 10 -- रामकोला, हिन्दुस्तान संवाद।पिछले 30 जनवरी को मार्ग दुर्घटना में घायल सिलाई मास्टर रामलाल का सोमवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मसमधा निवासी 55 वर्षीय रामलाल पुत्र स्वरूप पिछले 30 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे साइकिल से घर से खाना खाकर रामकोला में सिलाई के काम के लिए जा रहे थे। इस दौरान धर्मसमधा मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में रामलाल की गर्दन और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें भरोसा दिया कि घायल के इलाज का पूरा खर्च बाइक सवार उठाएगा। इसकी जिम्मेदारी मेरी है। बताया जा रहा है कि यही भरोसा दिल...