श्रावस्ती, मई 8 -- रतनापुर। सोनवा थाना क्षेत्र के धूमबोझी गांव निवासी सद्दाम हुसैन (35) पुत्र मोहम्मद गनी छह मई की देर शाम को बाइक से घर वापस लौट रहा था। इस दौरान इसी थाना क्षेत्र के बरदेहरा नासिरगंज मार्ग पर धूमबोझी गांव से पहले वह छुट्टा मवेशी से टकरा कर गंभीररूप से घायल हो गया था। परिजनों की ओर से आनन फानन में घायल सद्दाम हुसैन को जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया था। मेडिकल कलेज लखनऊ में इाल के दौरान शुक्रवार सुबह सद्दाम की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- हादसे में घायल व्यक्ति की लखनऊ में मौत परिजनों की ओर से सद्दाम के शव को सोनवा थाना लाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...