भदोही, मई 31 -- भदोही, संवाददाता। जिले के कोइरौना थाना डीघ ब्लाक क्षेत्र के दुगुना निवासी 40 वर्षीय शेर बहादुर यादव की शनिवार को मौत हो गई। जिसके बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। उक्त गांव निवासी राम नारायण यादव के बेटे शेर बहादुर करीब 18 दिन पूर्व सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिवार के लोगों द्वारा इलाज कराया जा रहा था। लेकिन आराम नहीं मिल रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद पिता, मां, पत्नी समेत पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। समाजसेवी लालू यादव ने बताया कि शनिवार को उनके आवास पर पहुंच कर बड़ी तादात में लोगों ने शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...