श्रावस्ती, मार्च 11 -- श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलहरी के फरचलवा गांव निवासी रामचंदर (60) चार मार्च को बाइक से पत्नी ननकुन्ना (58) को साथ लेकर किसी काम से भिनगा आए थे। जहां से वह भिनगा क्षेत्र के भिट्ठी गांव स्थित अपने दूसरे घर जा रहे थे। भिनगा क्षेत्र के सिसवा गांव के निकट भिनगा-बहराइच हाईवे पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। इसमें बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए थे। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा से ननकुन्ना को चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान मंगलवार शाम उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...