लखीमपुरखीरी, जून 28 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। शुक्रवार को नई बाईपास रोड पर कार और पिकअप की जोरदार टक्कर में घायल युवती की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में गोला कोतवाली में तैनात एक सिपाही समेत तीन लोग घायल हुए थे। यह भी पढ़ें- हादसे में घायल युवती की लखनऊ में इलाज के दौरान मौतघायल युवती का इलाज गोला कोतवाली में तैनात सिपाही जीशान शुक्रवार को अपनी निजी कार से नई बाईपास रोड होते हुए जंगल की ओर जा रहा था। कार में उनके साथ दिव्या नाम की एक युवती भी सवार थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक पिकअप से उनकी कार की आमने सामने टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए थे और उसमें सवार जीशान व दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गए थे।घायलों की स्थिति हादसे में पिकअप चालक हरिशेंद्र पुत्र शंभूलाल निवासी मुड़िया थाना गोला भी घायल ह...