हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिवार में कोहराम
फतेहपुर, जुलाई 11 -- सुल्तानपुर घोष। थाना क्षेत्र के बंशीपुर देवारा गांव निवासी 35 वर्षीय महेश यादव की सड़क हादसे में घायल होने के बाद शनिवार सुबह कानपुर के एलएलआर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महेश महाराष्ट्र के पुणे में मजदूरी करता था और करीब तीन माह पहले ही गांव लौटा था। गुरुवार रात करीब नौ बजे वह बाइक से प्रेमनगर-मंडवा रोड पर जा रहा था। इसी दौरान काजीपुर मजरा उमरपुर गौती निवासी राम सिंह से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को पहले खागा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से महेश की हालत नाजुक होने पर एलएलआर अस्पताल रेफर किया गया। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। की पत्नी कमलेश देवी और दो पुत्र राज व आर्यन रो रोकर बेहाल हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.