बस्ती, मई 12 -- महादेवा (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के मुड़कट्टी गांव के सामने सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में सोमवार की सुबह मौत हो गई। थरौली निवासी दीपक कुमार उर्फ दीपू (30) का बीते करीब एक सप्ताह से इलाज चल रहा था। पीएम बाद सोमवार की शाम शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बता दें कि लालगंज थानाक्षेत्र के थरौली निवासी दीपक कुमार गत चार मार्च को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुड़कट्टी गांव स्थित अपने ससुराल गए थे। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह देर शाम लगभग सात बजे अकेले बाइक से घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों ने ले ली 3 लोगों की जान इसी दौरान मुड़कट्टी गांव के सामने ही बस्ती-महुली मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर म...