अमरोहा, जून 27 -- डिडौली क्षेत्र के गांव दीपपुर निवासी मजदूर तहसीन के 22 वर्षीय बेटे मोहम्मद रियाज की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार देर रात मोहम्मद रियाज बाइक से चौधरपुर-मनोटा रोड स्थित एनएस इंटर कालेज के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन उपचार के लिए पाकबड़ा स्थित टीएमयू अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था। मौत पर बहनों के साथ ही पत्नी सबीना और मां छोटी ऊर्फ नाजमा को रोता बिलखता बुरा हाल है।पुलिस अब हादसा अंजाम देने...