शाहजहांपुर, मार्च 29 -- निगोही-संवाददाता। बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। तिलहर थाना क्षेत्र के धन्यौरा गांव निवासी 27 वर्षीय विनीत कुमार सिंह बाइक से अपनी रिश्तेदारी में गया था। रात 11 बजे जब बह वापिस घर जा रहा था। तो निगोही-पुवायां मुख्य मार्ग पर पावरहाउस के निकट अज्ञात वाहन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को मेडिकल कालेज ले गई। इलाज के दौरान आज विनीत की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर युवक को पीएम के लिए भेज दिया‌। पीएम के बाद शव घर पहुंचा,तो परिजनो का विलाप सुन देखने बालो की आंख नम हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...