गाज़ियाबाद, जनवरी 24 -- गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र स्थित एक फूड कंपनी की पार्किंग में कैंटर चालक ने बिना हॉर्न बजाए कैंटर बैक कर दिया, जिससे पीछे खड़ा युवक का पैर कुचल गया। उपचार के दौरान उसका दायां पैर काटना पड़ा। इस मामले में पीड़ित के पिता ने मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुलंदशहर स्याना के रहने वाले सूबे सिंह ने बताया की कि उनका बेटा अजीत मसूरी में प्यारे फूड कंपनी में सिक्योरिटी विभाग में सुपरवाइजर है। 16 जनवरी की शाम ड्यूटी के दौरान वह पार्किंग में खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान एक कैंटर चालक ने बिना हॉर्न बजाए कैंटर बैक कर दिया। इससे अजीत गिर गया। कैंटर का टायर अजीत के दाएं पैर को कुचलते हुए निकल गया। इससे उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। कंपनी की गाड़ी से नितीश और उज्जवल ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हायर सेंटर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.