हादसे में घायल महिला को एसएसबी ने पहुंचाया अस्पताल, बची जान
महाराजगंज, जून 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सड़क किनारे घायल होकर दर्द से कराह रही महिला की मदद के लिए जब कोई आगे नहीं आया, तब एसएसबी के जवानों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। निरीक्षण से लौट रहे 22वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी नरेश कुमार जांगिड़ ने घायल महिला को सड़क किनारे पड़ा देखा और तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था कराई।वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी नरेश कुमार जांगिड़ सोनौली सीमा चौकी के निरीक्षण से लौट रहे थे। इसी दौरान महराजगंज-निचलौल मार्ग पर चिउरहा से करीब पांच किलोमीटर पहले सड़क किनारे एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी दिखाई दी। उन्होंने तत्काल वाहन रुकवाकर स्थिति का जायजा लिया। घायल महिला की पहचान मीरा देवी निवासी टिकुलहिया निचलौल के रूप में हुई। बताया गया कि उन्हें एक तेज रफ्तार मोटरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.