गोंडा, मई 8 -- छपिया, संवाददाता। मसकनवा-चांदनी चौक मार्ग पर सड़क हादसे में घायल हुई एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पटखौली मसकनवा निवासी लक्ष्मण प्रसाद के अनुसार उनकी मां रामराजी 65 वर्ष गुरूवार को चांदनी चौक स्थित बैंक गई थीं। वापस लौटते समय पटखौली स्थित पेट्रोल पम्प के सामने पीछे से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि हादसे के बाद बस का पहिया महिला के ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी मसकनवा सुरेश या...