दुमका, फरवरी 10 -- दुमका, प्रतिनिधि।बाइक से गिरकर घायल मुड़भंगा पंचायत की मुखिया सरोज हांसदा की रांची रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। यह घटना रविवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सागरभंगा गांव के पास हुई थी। चलती बाइक से मुखिया गिर गई थी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। मुखिया को इलाज के लिए फुलो-झानो मेडिकल कालेज अस्पताल से रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था, लेकिन रांची पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। सोमवार को ही गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। रविवार की दोपहर को सरोज हांसदा अपने जान पहचान के एक व्यक्ति के साथ बाइक से प्रखंड कार्यालय में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने आ रही थी। रास्ते में साड़ी के बाइक में फंस जाने की वजह से वह गिरकर बुरी तरह से घायल हो गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.