शाहजहांपुर, मार्च 23 -- निगोही। हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। निगोही थाना क्षेत्र के कजरीनूरपुर गांव निवासी रामगोपाल शुक्ल(60)चार दिन पूर्व शाहजहांपुर जा रहे थे। बह अभी गांव के बाहर ही निकल पाए थे,कि निगोही-शाहजहांपुर मुख्य मार्ग पर एक पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में रामगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान आज रामगोपाल की मौत हो गई। पीएम के बाद शाम को जब रामगोपाल का शव गांव आया तो परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...