प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 28 -- देहात कोतावली के कटरा मेदनीगंज चौराहे के पास गुरुवार शाम ट्रक की चपेट में घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद बेहोशी की हालत में उसे मेडिकल कॉलेज ले आया गया। बाद में उसकी पहचान अमेठी के रामगंज मंगरा निवासी दिनेश सिंह के रूप में हुई। वह टाइल्स लगाने का काम करता था। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...