मधुबनी, जून 10 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर अनुमंडल के भैरवस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 27 पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की बुधवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के रतौली ग्राम निवासी 54 वर्षीय दिनेश कुमार (पिता- जीवछ साहू) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एनएच 27 पर बिंदेश्वर स्थान कट के पास एक अनियंत्रित ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दिनेश कुमार और एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए सकरी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था。

नाजुक हालत के कारण किया गया था रेफर सकरी में प्राथमिक उपचार के बाद भी दोनों की स्थिति में सुधार नहीं हो ...