रुद्रपुर, दिसम्बर 20 -- शांतिपुरी। सड़क हादसे में घायल आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज शांतिपुरी में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता सुनील कुमार श्रीवास्तव की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर शनिवार को विद्यालय में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मूल रूप से फैजाबाद, अयोध्या निवासी प्रवक्ता सुनील कुमार श्रीवास्तव नवंबर माह में अवकाश पर अपने घर गए थे। इसी दौरान 15 नवंबर को वहां एक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 19 दिसंबर की रात में ही उनकी मौत हो गई। 15 अप्रैल 2023 को विद्यालय में उन्होंने प्रवक्ता पद का कार्यभार संभाला था। उनकी योग्यता और कार्यकुशलता को देखते हुए लगभग आठ माह पूर्व विद्यालय प्रशासन द्वारा उन्हें एनएसएस का प्रभारी भी बनाया गया था। शोकसभा में प्रधानाचार्य डॉ. ...