हादसे में घायल पिता की इलाज के दौरान मौत
बरेली, अगस्त 14 -- फरीदपुर। कार की टक्कर से घायल व्यक्ति की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल में उसके पुत्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फरीदपुर के मेवा सर्फापुर के इरशाद खां छह अगस्त को अपने पुत्र जाविद के साथ पड़ोस के भगवंतापुर गांव में दवा लेने जा रहे थे। ईदगाह के पास वह बाइक रोककर फोन पर बात करने लगे। इसी दौरान एक कार ने पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इरशाद और उनके पुत्र जाविद खां गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वालों ने दोनों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार को इरशाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.