अलीगढ़, मई 29 -- अलीगढ़। सड़क हादसे में घायल नरौरा के युवक की मौत हो गई। एक दिन पहले मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला बुलंदशहर के बेलौन निवासी अनुज (45) पुत्र हरीशंकर बुलंदशहर में हुए हादसे में घायल हो गया था। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। गुरुवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...