गंगापार, जून 18 -- लालापुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर घूरपुर मार्ग स्थित सुपारी बाग नामक स्थान पर बुधवार दोपहर बाइक और बोलेरो में हुई आमने सामने टक्कर में जहां एक युवक गुड्डू उर्फ विजय की मौत मौके पर ही हो गई थी, वहीं दूसरे घायल युवक 26 वर्षीय बृजेश पुत्र सुखराम की भी देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार की दोपहर गुड्डू उर्फ विजय पुत्र राम नगीना और गांव के ही बृजेश पुत्र सुखराम निवासी पण्डुआ बाइक से बुधवार की दोपहर लालापुर की ओर निकले थे अभी वह सुपारी बाग नाम स्थान पर पहुंचे थे कि सामने से आ रहे एक बोलेरो से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें गुड्डू की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं बृजेश बुरी तरह से घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए एसआरएन में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात्रि में बृजेश का भी दम निकल गया। एक साथ गांव में दो दो यु...