बरेली, मई 5 -- फरीदपुर। शादी से तीन दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए दूल्हे को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अस्पताल से छुट्टी नहीं हो सकी तो एंबुलेंस से दूल्हे को बारात के साथ लाया गया, फिर दूल्हे ने व्हीलचेयर पर बैठकर दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। भमोरा के ग्राम कुड्ढा निवासी उमेश सिंह यादव के बेटे हिंमाशु यादव का विवाह फरीदपुर के अंधरपुरा गांव के नन्हें की बेटी से तय किया गया था। चार मई को बारात की तिथि तय हुई। तीन दिन पहले दूल्हा हिंमाशु यादव किसी काम से बाइक लेकर भमोरा गया था, वह भमोरा से लौट रहा था। यह भी पढ़ें- शादी के मंडप तक एंबुलेंस से पहुंचा हादसे में घायल दूल्हा, व्हीलचेयर पर लिए सात फेरे तभी सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। हिमांशु का एक पैर टूटने की वजह से परिवार के लोगों ने उसे बरेली के...