प्रयागराज, अप्रैल 19 -- फाफामऊ। दो दिन पहले शांतिपुरम चौराहे पर हुए सड़क हादसे में घायल ट्रैक्टर चालक की इलाज के दौरान रविवार को एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। मृतक चालक के भाई ने फाफामऊ थाने में इत्तेफाकिया दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक नैनी के भंडरा उमरगंज का 39 वर्षीय गुड्डू दो दिन पहले ट्रैक्टर लेकर फाफामऊ आया था जैसे ही वह शांतिपुरम चौराहे के पास पहुंचा सामने जानवर आ जाने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे गुड्डू ट्रैक्टर से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह भी पढ़ें- दाह संस्कार में जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, युवक की मौत, दर्जनभर लोग जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...