प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 2 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर नगर कोतवाली के चिलबिला में 15 अगस्त को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल ट्रक चालक ने बुधवार सुबह 19 वें दिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रयागराज में पोस्टमार्टम के बाद शव घर के दो बेटों में छोटा 26 वर्षीय शैलेश कुमार उर्फ ऋषभ ट्रक चलाता था। वह 15 अगस्त की रात पत्नी प्राची और आठ माह के बेटे के साथ बाइक से घर से प्रयागराज जा रहा था। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर नगर कोतवाली के चिलबिला फ्लाईओवर के निकट उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह ऋषभ ने दम तोड़ दिया। शव घर आने पर पत्नी प्राची अपने आठ माह के मासूम बेटे को लेकर रोती रही। जवान ब...