प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 29 -- बाबागंज। बाबागंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत चौरंग के पास से गुजरी बाबागंज हीरागंज सड़क मार्ग पर जा रही गाय को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे गाय का पैर टूट गया। चलने फिरने में असमर्थ होने के कारण वह धूप में सड़क किनारे पड़ी कराह रही थी। लोहे की दुकान चलाने वाले दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने गाय के पैर में लकड़ी के फट्टी बांधा, दर्द निवारक दवाएं खिलाईं। धूप से बचाने को पॉलीथीन लगाकर छाया किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...