अलीगढ़, अगस्त 2 -- n राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई गोंडा, संवाददाता। गाजियाबाद पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मनवीर सिंह (40 वर्ष) की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। मूल रूप से अलीगढ़ के गांव छोटी बल्लम के रहने वाले मनवीर सिंह बीते 28 जुलाई की देर रात करीब 12:30 बजे अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच मटियाला गोविंदपुरम क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण वे बुरी तरह घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें तुरंत गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शनिवार सुबह गाजियाबाद पुलिस की टीम जवान के पार्थिव शरीर को ले...