रांची, मई 12 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। सिल्ली-रांगामाटी सड़क के गोढयाटांड़ के समीप मंगलवार शाम सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय भरत मछुआ (सिल्ली निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद युवक काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन काफी देर इंतजार के बावजूद एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसी दौरान सोनाहातू थाना में पदस्थापित एएसआई सुरेन्द्र सरदार पेट्रोलिंग पर थे। सूचना मिलने पर उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घायल को पुलिस वाहन से सोनाहातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। वहीं 108 एंबुलेंस की देरी को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई।

हिंदी हिन्दु...