शाहजहांपुर, मार्च 31 -- खुटार। सौफरी गांव निवासी पूनम देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 28 मार्च को उनके पति अवनीश वर्मा 38 वर्ष खुटार बंडा रोड पर गांव मे अपने घर के सामने खड़े थे। रात करीब साढ़े नौ बजे खुटार की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन घायल को इलाज के लिए जिले के निजी अस्पताल ले गए थे, हालत में सुधार न होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय अवनीश वर्मा ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...