नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में बाइक फिसलने से गिरकर घायल हुए युवक की मदद करना एक राहगीर को खासा भारी पड़ गया। वह अपनी बाइक को सड़क किनारे खड़ी करके घायल की मदद करने गया और वापस लौटा तो बाइक गायब थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल भी की, फिर केस दर्ज करने में 20 दिन लगा दिए। इस बीच पीड़ित केस दर्ज कराने के लिए भटकता रहा। कोतवाली थाना क्षेत्र के कन्हैया लाल मोहल्ला में रहने वाले दिलीप पंवार ने बताया कि 20 अक्तूबर रात करीब दो बजे वह नोएडा से होते हुए वह गाजियाबाद स्थित अपने घर जा रहे थे। इंदिरापुरम क्षेत्र में सीआईएसएफ कैंप के पास एक युवक बाइक फिसलने की वजह से गिर गया और चोटिल हो गया। घायल की मदद करने के लिए उन्होंने अपनी बाइक रोक दी और साइड में लगाकर वह मदद के लिए उनके पास गए। इसी...