बरेली, जून 27 -- फरीदपुर, संवाददाता। भुता क्षेत्र के केसरपुर गांव निवासी अनुज कन्नौजिया (42) की कार दुर्घटना में घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के चाचा ने बताया कि गुरुवार को अर्जुन अपने घर के बाहर खड़ी कार के पास पहुंचे थे। इसी दौरान कार अचानक बैक होने लगी। कार को रोकने के प्रयास में वह कार और दीवार के बीच फंस गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। अर्जुन की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन शुक्रवार रात उनकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों को छ...