बरेली, अक्टूबर 2 -- फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाईवे पर ट्रांसपोर्ट के सामने गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में घायल 17 वर्षीय शिवम की शुक्रवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, होमगार्ड विजेंद्र शर्मा निवासी दोंद आलमपुर, मीरगंज और अजीम अहमद निवासी शरीफ नगर, मुरादाबाद बाइक से मीरगंज से बरेली जा रहे थे। ट्रांसपोर्ट के सामने रॉन्ग साइड से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर प्रदीप, शिवम और सुमित सवार थे। हादसे में होमगार्ड विजेंद्र शर्मा, अजीम अहमद और शिवम घायल हो गए थे। रिजन शिवम को पहले राजश्री में इलाज चला वहां से नवोदय अस्पताल ले गए, लेकिन भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत ह...