अलीगढ़, अप्रैल 10 -- गभाना, संवाददाता। कस्बा में 25 मार्च को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर से घायल हुए किशोर ने गुरुवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आक्रोशित परिजनों ने शव को जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। गभाना निवासी हरप्रसाद ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उनका नाती केशव (4) पुत्र सोनू 25 मार्च की शाम करीब सात बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक हेमंत पुत्र तुलसी निवासी रामपुर गभाना ने उसे टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। गुरुवार को केशव की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन शव को लेकर थाने के सामने जीटी रोड पर पहुंच गए और सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.