बाराबंकी, जून 30 -- बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव निवासी अनामिका (12) पुत्री बबलू मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के टण्डवा गांव स्थित अपने नाना के घर गई थी। सोमवार को वह साइकिल से खेत जा रही थी, कि तभी एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे झंझरा चौराहा स्थित निजी अस्पताल ले गए। यहां पर दर्द व नींद का इंजेक्शन लगाकर उसे घर भेज दिया गया। दोबारा तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर सीएचसी फतेहपुर पहुंचे। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- उपचार के दौरान बालिका की मौत, घर में मचा कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...