बस्ती, जून 30 -- बस्ती, वरिष्ठ संवाददाता। अयोध्या-बस्ती फोरलेन पर छावनी थानाक्षेत्र के बबुरहवा गांव के पास सड़क की मरम्मत के दौरान हुए हादसे में घायल इंजीनियर की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। लखनऊ में इलाज के दौरान इंजीनियर कृष्णवीर ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है, जबकि एक अन्य कर्मचारी का इलाज जारी है। रविवार मध्यरात्रि में एनएचएआई की मेंटिनेंस टीम बारिश के कारण बने गड्ढों की मरम्मत कर रही थी। इसी दौरान अयोध्या से बस्ती की ओर आ रही एक अनियंत्रित डीसीएम पहले हाईवे पेट्रोलिंग वाहन से टकराई और फिर डिवाइडर पर चढ़कर मरम्मत कार्य में जुटे कर्मचारियों को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- हादसे में घायल इंजीनियर ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे में मजदूर सुजीत कुमार (33), निवासी नई बाजार अहरौरा, जनप...