वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी। विजयानगरम् (आंध्रप्रदेश) में बाबा मेट्टा गांव निवासी बीबीवीएल सुब्बाराव ने यहां अपने पिता बीवीएल नरसिंहा राव (83 वर्ष) की मौत की वजह सड़क हादसा बताया। वह रेलवे में सेक्शन इंजीनियर पद से रिटायर हुए थे। घटना की रिपोर्ट चौक थाने में दर्ज कराई गई। सुब्बाराव ने तहरीर में बताया कि उनके पिता परिजनों के साथ तीर्थयात्रा पर निकले थे। एक नवंबर को वह यहां पहुंचे थे। दो नवंबर को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद निकले ही थे कि रास्ते में ई-रिक्शा का पहिया उनके पैर पर चढ़ गया। उस समय कुछ नहीं हुआ। सात नवंबर को वह घर पहुंचे। पैर में सूजन होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हैदराबाद के अस्पताल में ऑपरेशन के बाद 17 नवंबर को उनका निधन हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...