रामपुर, जनवरी 28 -- रामपुर। बाइक की टक्कर लगने से घायल अधेड़ की उपचार के लिए दिल्ली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर रामपुर आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा 24 जनवरी को सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में हुआ था। ग्राम अहमदनगर खेड़ा निवासी गोपाल के अनुसार उसके पिता ओमप्रकाश बीमार चल रहे थे। घटना वाले दिन वह दवा लेने के लिए ग्राम फैजुल्लानगर गए थे। पैदल जाते समय रास्ते में किसी एक बाइक ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गोपाल के अनुसार स्थानीय लोगों ने पिता ओमप्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर उनको बरेली रेफर कर दिया गया। वहां भी सुधार नहीं हुआ तो गोपाल समेत अन्य परिजन ओमप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.